By अभिनय आकाश | Nov 21, 2026
कहते हैं कि कायर हमेशा डरपोक होते हैं और जब गीदड़ का सामना शेर से होता है तो सब धरा का धरा रह जाता है। वैसे कुछ भारत में एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद के साथ भी हुआ। यह वही मुसादिक मसूद हैं जो कुछ दिनों पहले सिंधु जल समझौते को लेकर हाथ काटने की धमकी दे रहे थे। लेकिन जैसे ही यह भारत पहुंचे तो इनके सारे तेवर ही बदल गए। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि एसओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने जो भाषण दिया उसे सुनकर पाकिस्तानी मंत्री पीएम मोदी के फैन हो गए। दरअसल 3 साल बाद भारत की जमीन पर किसी पाकिस्तानी मंत्री ने कदम रखा है।
खासकर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान डरा हुआ था कि भारत इस मुद्दे पर उसे जरूर घेरेगा। वैसा हुआ भी। दरअसल मुसादिक मलिक को पहले ही दिन तीखे सवालों की बौछार का सामना करना पड़ा। भारत की धरती पर कदम रखते ही सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तानी मंत्री बुरी तरह से घिरते हुए दिखाई दिए। इस अंतरराष्ट्रीय मंच के दौरान उनसे एक नहीं बल्कि दो-दो बार भारत की सीमा पार आतंकवाद से जुड़ी चिंताओं पर सीधा सवाल पूछा गया। हैरानी की बात तो यह है कि आतंकवाद जैसे बेहद गंभीर और सेंसिटिव मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ कहने के बजाय पाकिस्तानी मंत्री गोलमोल बातें करते और सवालों से करनी काटते दिखे। उनसे जब पूछा गया कि दहशतगर्द आपके देश में है। उसके ऊपर कोई एक्शन नहीं क्यों नहीं लिया जाता? इस पर पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि देखिए मैंने तो मैं आपने तीनचार मर्तबा यह सवाल पूछा और मैंने आप लोगों को तीन-चार मर्तबा यह कहा कि मैं यहां पे एक मल्टीलटरल फोरम पे आया हूं और मैं चाहता हूं एक अच्छे से तरीके से सलीके से मल्टीलटरल फोरम की जो गुफ्तगू है उसे आगे बढ़ाया जाए उसके जरिए हमारे सिर्फ आपके हमारे मसाइल तो नहीं है। दरअसल भारत ने हमेशा से हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह साफ किया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। जब भी किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पाकिस्तानी प्रतिनिधि भारत आते हैं तो सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा सबसे ऊपर रहता है। इस बार भी वैसा हुआ तो वहीं पाकिस्तान भारत से किस तरह डरा हुआ है उसकी बानगी भी पाकिस्तान के मंत्री के एक और बयान में देखने को मिली। पाकिस्तान के मंत्री मसूद ने एक तरह से दुनिया के आगे कबूल करते हुए यह कह दिया कि उनके मुल्क ने ही गलती की है जिसके चलते भारत से संबंध खराब हो गए। इसे भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti पर 3,091 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचेंगे, Wagah Border पर होगा स्वागत
यह नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है हम दोबारा गिला नहीं करेंगे। और एक लंबे वक्त के बाद जो है आप आए हैं मतलब यानी पाकिस्तान का यहां आना हुआ तो उम्मीद है कि दोबारा आप यह गिला नहीं करेंगे और हमारा आना जाना। इसके अलावा जब पाकिस्तान के मंत्री मसूद से उनकी उस धमकी के बारे में पूछा जिसमें उन्होंने भारत का हाथ काटने की धमकी दी थी तो इस पर भी उनकी बत्ती गुल हो गई। भारत को गीदड़ भपकी देने वाले पाकिस्तान के मंत्री की किस तरह से सारी हेकड़ी निकल गई और वह किसी भी तरह से अपना मुंह छिपाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए।