पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम पर भारत का कड़ा एक्शन, इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ ब्लॉक

By Kusum | May 01, 2025

पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक कानूनी अनुरोध के कारण भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। सरकार ने उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। 

इस हफ्ते की शुरुआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद अफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट हालांकि उपलब्ध हैं। पाकिस्तानी अभिनेता अली जाफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।

For more Sports Breaking News in Hindi, Please click here.

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की