पाकिस्तानी PM ने समरकंद में करा ली अपनी फजीहत, हंसने से खुद को नहीं रोक पाए पुतिन

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंचे हैं। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी द्विपक्षीय मुलाकात चल रही थी। हालांकि, मुलाकात के दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल वीडियो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की फजीहत वाला है। दरअसल, शहबाज शरीफ के कान पर लगा ट्रांसलेटर बार-बार गिर जा रहा है। इसको लगातार शहबाज शरीफ संभालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह संभाल नहीं पा रहे हैं। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी काफी हंसते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल है। इस वीडियो में शहबाज शरीफ यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि क्या कोई मेरी मदद करेगा?

इसे भी पढ़ें: SCO में नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे हैं पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप दे रहे हैं भारत और अमेरिका की दोस्ती की दुहाई

सूत्रों के मुताबिक शहबाज शरीफ और व्लादिमीर पुतिन के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। खबर के मुताबिक गैस पाइपलाइन को लेकर भी दोनों राष्ट्र अध्यक्षों के बीच बातचीत हुई है। हालांकि, इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक सम्मेलन में कहा था कि अपने मित्र देशों के पास हम जाते हैं तो हमें भिखारी समझ लिया जाता है। उन्हें लगता है कि हम उनके पास पैसे मांगने जा रहे हैं। एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समरकंद पहुंचे हैं। उनकी मुलाकात भी पुतिन से हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी