By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019
बिश्केक। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान उस वक्त पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अजीबो-गरीब स्थिति पैदा कर दी जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं के खड़े रहने के दौरान ही वह अपनी सीट पर बैठ गए। इमरान की ओर से इस तरह कूटनीतिक प्रोटोकॉल तोड़े जाने पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हुई।
इसे भी पढ़ें: PM मोदी का पाक पर हमला, कहा- आतंक का समर्थन करने वालों की जवाबदेही तय हो
ट्विटर पर एक व्यक्ति ने लिखा कि बिश्केक में एससीओ के दौरान इमरान खान ने एक बार फिर मुल्क के लिए शर्मिंदगी पैदा की। जब सारे लोग खड़े थे, वह बैठ गए। जब प्रस्तोता ने उनका नाम लिया तो खड़े हुए, लेकिन फिर बैठ गए। अहंकारी, अशिष्ट या बेवकूफ? एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया कि इमरान खान साहब, भविष्य में अपनी छाप छोड़ने के लिए कूटनीतिक यात्राओं की मर्यादा का अध्ययन जरूर करें।