Netflix की पाकिस्तानी सीरीज और Dar-e-Nijaat पर विवाद, भारत में स्ट्रीमिंग बैन की मांग

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2026

इस समय सोशल मीडिया पर 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम के पास बेसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों और स्थानीय कश्मीरी व्यक्ति की जान चली गई थी। इस घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने काफी गुस्सा दिखाया। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच में सांस्कृतिक संबंध भी खत्म हो चुके हैं।

अब फिर से सोशल मीडिया पर ऐसा गुस्सा देखने को मिल रहा है। दरअसल, पाकिस्तानी कंटेंट से संबंधित दो अलग-अलग विवादों ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। पहला विवाद नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Jo Bachay Hain Sang Samait Lo को लेकर है, इस सीरीज में पाकिस्तान के कई बड़े कलाकर दिखाई दे रहे हैं। इनमें अहद रजा मीर, इकरा अजीज, फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, हानिया आमिर, हमजा अली अब्बासी, माया अली, बिलाल अशरफ और खुशहाल खान जैसे कलाकार शामिल हैं।

वहीं, दूसरा विवाद है लोकप्रिय पाकिस्तानी टीवी चैनल ARY Digital  के शो Dar-e-Nijaat की एक फैन कम्युनिटी द्वारा आयोजित पेड़ वॉच पार्टी से संबंधित है।

इस समय इंटरनेट पर इन दोनों पाकिस्तानी शोज को लेकर काफी लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही हैं।

नेटफ्लिक्स के 'जो बचाए हैं संग समेट लो' पर

असल में इसकी शुरुआत पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजनल सीरीज के पोस्टरों से हुई। वहीं, इन पोस्टरों में बताया गया है कि यह शो 4 दिसंबर 2026 को दुनिया पर रिलीज होने जा रहा है। इस शो को लेकर भारत में इसलिए विरोध हो रहा है कि, भारत में पाकिस्तानी मनोरंजन सामग्री पर लगा कानूनी प्रतिबंध है।

वैसे नेटफ्लिक्स ने अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि यह शो भारत में रिलीज होगा या नहीं। लेकिन अहम पोस्टर और किरदारों की झलक नेटफ्लिक्स पर पेश की गई है।

तुरंत बंद करने की मांग की है

भारत में इसका विरोध बढ़ता ही गया है। इस बीच, 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में इस सीरीज की स्ट्रीमिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की। AICWA ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की 8 मई, 2025 की उस एडवाइजरी का हवाला दिया, जो पहलगाम हमले के कुछ समय बाद जारी की गई थी। इसमें OTT प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तान से आने वाले कंटेंट से अपने संबंध तोड़ने और उसे तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया था।

इंटरनेट पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की

एक यूजर ने लिखा, "भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की अनुमति नहीं होनी चाहिए। मुझे उनके कंटेंट से कोई नफरत नहीं है, लेकिन बात इससे जुड़े आर्थिक पहलुओं की है। आप किसी भी तरह से उन्हें भारतीय दर्शकों के जरिए कमाई करने का मौका नहीं दे सकते। इसी तरह, पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले नियमित एशिया कप मैचों को भी बंद करें। यह सरासर पाखंड है!"

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "बहुत बढ़िया। शानदार फैसला। जय हिंद।"

दिल्ली के एक कैफे में वायरल दर-ए-निजात स्क्रीनिंग

हाल ही में एक और पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज 'दर-ए-नजात' ऑनलाइन बहस का केंद्र बन चुका है। इस सीरीज में शहरयार मुनव्वर, दुरेफिशां सलीम और नमीर नवाज़ खान है, इसकी आलोचना बहुत जोरों-शोरों से हो रही है।

आपको बताते चलें कि यह सीरीज पाकिस्तान में ARY डिजिटल पर शुरु हुई थी और यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। दरअसल, भारत में पाकिस्तानी कंटेंट पर पांबदिया लगी है फिर भी भारतीय दर्शक इसे देख रहे हैं। इतना ही नहीं, विवाद तब बढ़ गया जब ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिल्ली के एक कैफे में फैंस की एक 'वॉच पार्टी' (एक साथ बैठकर शो देखने का कार्यक्रम) होती दिखी। इस घटना पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Astha Singh (@asthaful)

वहीं, कुछ लोगों ने इस आयोजन की जरुरत पर सवाल उठाए, कुछ अन्य लोगों ने भारत में पाकिस्तानी शोज की लगातार बनीं हुई लोकप्रियता पर चर्चा की है।

इंटरनेट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया बढ़ रही है

एक यूजर ने लिखा, "तो, पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-नजात' के लिए दिल्ली में फैंस की एक मीटिंग हुई। इसमें ज्यादातर लड़कियां शामिल थीं, जिनमें से ज्यादातर मुस्लिम थीं, लेकिन मुझे यकीन है कि हिंदू लड़कियां भी रही होंगी। कोई भी आदमी ऐसे बेवकूफी भरे ड्रामे नहीं देखता। क्या यह 'लव जिहाद' का अड्डा नहीं है? हम भारत में ऐसा होने क्यों दे रहे हैं?"

अन्य एक यूजर ने लिखा है कि, "भारत में लोग सब कुछ कितनी आसानी से भूल जाते हैं। इसी देश ने हम पर इतने सारे हमले किए, लेकिन हम सब कुछ नजरअंदाज कर देते हैं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग पाकिस्तानी 'सॉफ्ट पावर' को देख रहे हैं और उसे सपोर्ट कर रहे हैं"

एक यूजर ने लिखा, "हमें शर्म आनी चाहिए। लोग कैसे भूल सकते हैं कि उनके देश ने हमारे देश के साथ क्या-क्या किया है और कैसे उनके देश की मशहूर हस्तियों ने हमारे देश को 'कायर' कहा था? जब भी मैं ऐसे वीडियो देखता हूं, तो मेरा दिल टूट जाता है।"

एक और कमेंट में कहा गया है कि, "भारत में पाकिस्तानी हर चीज पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।"

प्रमुख खबरें

उत्तर Karnataka 10 साल में बन सकता है अलग राज्य, BJP विधायक Balakrishna Jarkiholi का दावा

Eetha के लिए Shraddha Kapoor ने नहीं छोड़ी कोई कसर, 25 दिनों तक 8 किलो के घुंघरू पहनकर 8 घंटे की रिहर्सल

Mississippi में हॉर्न आइलैंड के पास Cessna विमान क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

Pahalgam और Srinagar में बढ़ी ठंड, Kashmir Valley में शून्य से नीचे पहुंचा Temperature