पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी के निकट गोलाबारी की, महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2025

जम्मू-कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा जिलों को निशाना बनाकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने उरी के सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल समेत कई इलाकों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलाबारी से कई मकानों को नुकसान पहुंचा और लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जब मोहरा के पास एक परिवार के तीन सदस्य गोलाबारी से बचने की कोशिश कर रहे थे तो उनकी कार पर एक गोला गिरने से वे घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नरगिस बेगम नामक एक महिला की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को भी उरी सेक्टर की टुरना चौकी, गौहालन और चोटाली पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, ‘‘उरी के चोटाली, टुरना चौकी और गौहालन इलाकों में संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के भारतीय चौकियों और नागरिक इलाकों पर भारी गोलीबारी की।’’ हालांकि, इन क्षेत्रों में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है