पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी, आईबी पर गांवों और अग्रिम चौकियों पर गोलियां चलाईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2020

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गांवों तथा अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और गोले दागे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में एलओसी पर मनकोट सेक्टर में देर रात 2.30 बजे के आसपास मोर्टार के गोले दागे गए,वहीं हीरानगर सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी रातभर चली। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी से भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए देर रात करीब 2:30 बजे एलओसी पर मनकोट सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे। सेना ने इसका समुचित जबाव दिया।’’ अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी और गोलाबारी सुबह करीब चार बजे बंद हुई। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे करोल कृष्ण,सतपाल और गुरनाम में सीमा चौकियों पर गोलियां चलाईं, जिसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल समुचित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी सुबह पांच बजकर दस मिनट तक जारी रही। गोलीबारी से सीमाई इलाकों में रहने वालों के बीच भय व्याप्त हो गया और उन्होंने रात भूमिगत बंकरों में गुजारी।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच