Pakistan Army ने बिना किसी कारण के गोलीबारी की, Indian Army ने दिया जोरदार जवाब, दुश्मन को पहुँचा बहुत भारी नुकसान

By नीरज कुमार दुबे | Feb 13, 2025

सर्दियां खत्म होने से पहले पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के प्रयास तेज हो गये हैं। लेकिन भारतीय सेना कश्मीर में घुसने का प्रयास करने वाले हर घुसपैठिये को तत्काल जहन्नुम की सैर पर भेज रही है। इसलिए सेना का ध्यान बंटाने के मकसद से पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की जिसका ऐसा जवाब दिया गया है कि पाकिस्तान पूरी तरह चकरा गया है और अपने हताहत हुए सैनिकों की गिनती तक नहीं कर पा रहा है। हम आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के उस पार से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने बुधवार को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें काफी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ हुए नुकसान की जानकारी तत्काल नहीं मिल पाई है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि दुश्मन सेना को "भारी नुकसान" हुआ है। भारतीय सेना ने इस जानकारी की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया।

इसे भी पढ़ें: Tejas उड़ाकर आर्मी चीफ ने दिया ऐसा बयान, गदगद हो गए वायुसेना प्रमुख

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) बुधवार शाम उस समय मामूली रूप से घायल हो गया, जब उसने गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया। उन्होंने बताया कि मेंढर निवासी जेसीओ आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने वाले गश्ती दल का हिस्सा थे। घायल अधिकारी को सैन्य अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह सीमा पार से शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में वृद्धि के बाद नियंत्रण रेखा पर स्थिति तनावपूर्ण है।

हम आपको यह भी बता दें कि जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने इस सप्ताह के शुरू में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर “शत्रुतापूर्ण गतिविधियों” की समीक्षा की थी। व्हाइट नाइट कोर द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए पोस्ट में कहा गया कि कोर कमांडर ने सतर्कता बरतने और अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सभी कर्मियों की प्रशंसा की। सेना ने कहा कि उन्होंने सभी आपात परिस्थितियों के लिए तैयार रहने का भी आग्रह किया। हम आपको यह भी बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में हाल ही में पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के झंडे और गुब्बारे भी उड़ कर आ गये थे जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video