पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर लगातार नौवें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2025

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न सेक्टर में लगातार नौवीं रात भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोलीबारी की अब तक की अधिकतर घटनाएं एलओसी पर हुई हैं। केवल एक घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस हमले में 26 लोग की मौत हो गई थी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दो और तीन मई की मध्य रात पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के पास एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका तुरंत माकूल जवाब दिया।’’

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों के उपरांत 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हाल में ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत हुई थी। ऐसा बताया गया है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी को लेकर उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह