पाकिस्तानी महिला पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, कहा चिल्लाओ मत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पर एक पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया कि वह उनके देश के खिलाफ परमाणु युद्ध को उकसा रही हैं। पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका के पुराने ट्वीट के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के तौर पर उनकी भूमिका पर सवाल किया। दरअसल, प्रियंका ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी थी। प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘‘जय हिंद। भारतीय सैन्य बल।’’

इसे भी पढ़ें: 'डोन्ट लुक बैक’ और ‘द वार रूम’ जैसी फिल्मों के चर्चित डॉक्यूमेंट्री निर्माता डी ए पेन्नेबेकर का निधन

प्रियंका ने कहा कि पाकिस्तान के मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध ऐसी चीज नहीं है, जो मैं चाहती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे अफसोस है, अगर मैंने उन लोगों की भावनाओं को आहत किया जो मुझसे प्यार करते हैं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है। अदाकारा ने कहा कि मेरा मानना है कि हम सभी के पास एक बीच का मार्ग होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। अब जिस तरह आप मेरी तरफ आई चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं। 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल