पाकिस्तानी Seema Haider ने तिरंगा फहराने के बाद कहा- हिंदुस्तान जिंदाबाद था, हिंदुस्तान जिंदाबाद है और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा

By नीरज कुमार दुबे | Aug 14, 2023

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने प्रेमी सचिन मीणा के आवास पर आज तिरंगा फहराया और कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था, हिंदुस्तान जिंदाबाद है और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा। इस दौरान सीमा के वकील और आसपास के इलाके में रहने वाले लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सीमा ने कहा कि वह अब पूरी तरह भारतीय है और अन्य भारतीयों की तरह भारत की आजादी के जश्न में शामिल है। सीमा के साथ पाकिस्तान से आये उसके चारों बच्चों ने भी भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये।

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे की पार्टी के नेता ने पहली फिल्म पर Seema Haider को दी चेतावनी, 'इसे रोकें या परिणाम के लिए तैयार रहें...'

इस दौरान सीमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह उसे यहां पर प्यार मिल रहा है उसके चलते वह पाकिस्तान को भूल चुकी है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही उसके खिलाफ दर्ज मामले खत्म हो जायेंगे और उसे भारतीय नागरिकता मिल जायेगी। सीमा के वकील ने भी कहा कि हम पूरी प्रखरता के साथ उसका मामला लड़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उसके नागरिकता संबंधी आवेदन पर गौर करेगी।

प्रमुख खबरें

Menopause और Breast Cancer का क्या है संबंध, बढ़ती उम्र में क्यों बढ़ता है खतरा

किश्तवाड़ SPO मौत मामला: Tariq Hameed Karra के सेना पर बयान के विरोध में BJYM का प्रदर्शन

बुरी तरह से जल उठा बांग्लादेश, होगा तख्तापलट? भारत में बैठे-बैठे शेख हसीना ने चला कौन सा दांव

Bihar Tourism का केंद्र बना Rohtas का Tutla Bhavani Waterfall, 200 मीटर से गिरता है पानी