By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019
चिकबल्लापुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने दावा किया कि कश्मीर मुद्दे पर भाजपा की पाकिस्तान के साथ अंदर खाने मिलीभगत है और पार्टी को बताना चाहिए इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इमरान खान के समर्थन का क्या आधार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मोदी पर ‘हिटलर जैसा रवैया’ रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में नफरत का माहौल है और सभी संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह पिछले पांच साल के दौरान भाजपा सरकार के कामकाज की जांच शुरू कराएगी।
इसे भी पढ़ें: भारत की विश्वपटल पर तेजी से तरक्की के कारण विपक्ष मुझसे नाराज है: मोदी
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के भाजपा राज में कर्मचारी आत्महत्या को मजबूर: प्रियंका
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के भाजपा राज में कर्मचारी आत्महत्या को मजबूर: प्रियंका
इसे भी पढ़ें: पीएम की तरह सैनिकों की उपब्लिधयों का जिक्र करके वोट नहीं मांगूंगी: ममता
भाषावैभव शाहिद