उत्तर प्रदेश के भाजपा राज में कर्मचारी आत्महत्या को मजबूर: प्रियंका

employees-under-bjp-rule-in-up-forced-to-commit-suicide-priyanka

प्रियंका ने बांदा की घटना से जुड़ी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, बाँदा की ये घटना बहुत ही दुखद है। भाजपा ने आज कर्मचारियों को इस स्थिति में ला दिया है कि वे आत्महत्या को मजबूर हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बांदा में कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण एक स्कूल अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) की कथित खुदकुशी की घटना पर दुख जताते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि कर्मचारी आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के रोड शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, जवाब में भीड़ पर प्रियंका ने फूल फेंका

प्रियंका ने बांदा की घटना से जुड़ी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया,   बाँदा की ये घटना बहुत ही दुखद है। भाजपा ने आज कर्मचारियों को इस स्थिति में ला दिया है कि वे आत्महत्या को मजबूर हैं।  उन्होंने दावा किया,  अनुदेशकों के साथ भाजपा ने ऐसा धोखा किया है कि हमारे ये मेहनती कर्मचारी भीषण आर्थिक तंगहाली झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़