By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2020
कराची। पाकिस्तान के महान स्क्वाश खिलाड़ी आजम खान का लंदन में कोरोना वायरस के संक्रमण के चपेट में आने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार ने दी। वह 95 साल के थे। पिछले सप्ताह जांच में वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे।
इसे भी पढ़ें: ओलंपिक स्थगित होने से एथलीट मानसिक परेशानी से बच गये: को
शनिवार को लंदन के इलिंग अस्पताल में उनका निधन हुआ। आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वाश खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1959 और 1961 में ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था।