अमेरिका के जेल में 86 साल की सजा काट रही पाकिस्तान की साइंटिस्ट Dr Aafia Siddiqui, लेडी अलकायदा के नाम से है मशहूर

By निधि अविनाश | Jan 17, 2022

अमेरिका के टेक्सास शहर में एक हमलावर ने चार लोगों को बंधंक बना लिया और पाकिस्तान की साइंटिस्ट डॉ. आफिया सिद्दकी की रिहाई की मांग की। पुलिस ने शनिवार रात को बताया कि, हमलावर को मार गिराया है और सभी होस्टेज सुरक्षित है। बता दें कि, इस घटना के बाद से आफिया दोबारा से सुर्खियों में आ गई है। आफिया सिद्दीकी को लेडी अल-कायदा के नाम से भी जाना जाता है।

कौन हैं आफिया सिद्दीकी?

पाकिस्तान की रहने वाली आफिया एक  न्यूरो वैज्ञानिक हैं, उन्होनें अपनी पढ़ाई अमेरिका में ही की और प्रतिष्ठित संस्थानों ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डिग्री हासिल किया। जब अमेरिका में 9/11 हमला हुआ उसके कुछ समय बाद आफिया अमेरिका के कानून प्रवर्तन की नजर में आ गई और मई 2004 को अमेरिका की एफबीआई और न्याय विभाग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस जारी कर आफिया को अलकायदा का संचालक और सूत्रधार घोषित किया था। साल 2008 में आफिया को अफगानिस्तान में अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, आफिया के पास हाथ से लिखे कुछ नोट्स मिले जिसमें डर्टी बम बनाने की बात लिखी हुई थी। अफगानिस्तान में कस्टडी में आफिया को रखा गया और पूछताछ भी की गई। इस पूछताछ के दौरान आफिया ने एक अमेरिका सेना अधिकारी से एम-4 राइफल छीन कर टीम पर गोलियां चला दीं थी। साल 2010 में आफिया को अमेरिका नागरिकों को मारने के आरोप में दोषी ठहराया गया और अपनी सजा के दौरान आफिया ने कोर्ट में काफी चौंका देने वाले बयान भी दिए।

सजा के दौरान किया विश्व शांति की बात

जब आफिया को सजा सुनाई जा रही थी तब उसने कोर्ट में अपने बयान में विश्व की शांति का संदेश दिया और सजा सुनाने वाले जज को माफ भी किया। आफिया के वकीलों ने जब कहा कि वह नरमी की पूरी हकदार है क्योंकि वह मानसिक रूप से बीमार हैं तो वह वकीलों पर ही भड़क गई और कहा कि, मैं पागल नहीं हूं। मैं आपकी बातों से सहमत नहीं हूं। 

पाकिस्तान ने क्या कहा

आफिया की सजा पर पाकिस्तान ने कड़ी आलोचना की थी और पूरे शहरों में जोरदार प्रदर्शन भी हुए। उस समय पाकिस्तान के पीएम  यूसुफ रजा गिलानी थे और उन्होने सजा की कड़ी निंदा करते हुए आफिया को देश की बेटी बताया था। पाकिस्तान के कई नेताओं ने आफिया की रिहाई पर बड़ कदम भी उठाए। बता दें कि, इस समय आफिया को  टेक्सास के फोर्ट वर्थ जेल में रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स