पाकिस्तानी सीनेट ने भारत की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सीनेट या संसद के उच्च सदन ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के आत्मघाती हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके बाद संसद के उच्च सदन ने यह प्रस्ताव पारित किया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को अलग-थलग करने का भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा: कुरैशी

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के रजा जफर-उल-हक ने प्रस्ताव पेश किया, जिसमें हमले की जांच में भारत को सहायता देने की पेशकश के इमरान खान सरकार के रुख की सराहना की गयी है। प्रस्ताव में कहा गया कि किसी को भी बाहरी हमले से पाकिस्तान की सीमाओं को बचाने की इस देश की क्षमता और प्रतिबद्धता को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़