पलक तिवारी की फिल्म का टीजर हुआ आउट, वास्तविक घटना पर है आधारित

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 05, 2021

पलक तिवारी की फिल्म रोजी: द केसर चैप्टर को फर्स्ट लुक आ गया है। इस फिल्म में अरबाज खान भी हैं, अभिनेता ने ट्विटर पर एक छोटा टीजर साझा किया है, जिसे देखकर लगता है फिल्म काफी रोमांचक होगी। यह एक हॉरर फिल्म है, फिल्म का टीजर अपने थीम पर खरा उतरा और आखिरी फ्रेम तक एक भयानक एहसास देता रहा। फिल्म रोजी में अरबाज खान एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं। वीडियो में कुछ डरावने सीन है, लेकिन निर्माता ने  अभी तक उनके चरित्र के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है। यह फिल्म गुरुग्राम की एक बीपीओ कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी रोजी नाम की एक महिला के अचानक लापता होने की वास्तविक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म से लोकप्रिय टेलीविजन कलाकार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के बॉलीवुड डेब्यू हो रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता