आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा को जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019

रांची। झारखंड के पलामू से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में अदालत के कई बार नोटिस भेजने के बावजूद उसके सम्मुख हाजिर होने में विफल रहने पर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में चौदह दिन के लिए जेल भेज दिये गये। पलामू के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार चौधरी ने 2007 के इस मामले में बार बार नोटिस भेजने के बावजूद अदालत में पेश न होने पर 2009 के झामुमो के लोकसभा सांसद बैठा की जमानत रद्द कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 23 की मौत, असम के हालात भी बद्दतर

बैठा के अदालत में समर्पण करने पर उन्हें चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बैठा ने पलामू से लोकसभा का उपचुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा था और उस समय उन पर चुनाव संबंधी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee को पहले से ही थी शिक्षक भर्ती घोटाले की जानकारी, TMC के पूर्व महासचिव कुणाल घोष ने किया बड़ा दावा

भारत में चल रहे हैं चुनाव, मोदी के एक बुलावे पर 10 देशों के नेता दिल्ली दौड़े चले आए

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का जवाब लोग अपने वोट से देंगे : सुनीता केजरीवाल

Newsroom | India-Maldives Relations | शायद मालदीव को आयी अक्ल!! मोहम्मद मुइज्जू सरकार के विदेश मंत्री SORRY बोलने आ सकते हैं भारत?