By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026
झारखंड के पलामू जिले का एक युवक पिछले चार महीने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जेल में बंद है और उसके पिता ने प्रशासन से बेटे को वापस लाने की अपील की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि दादरा गांव के निवासी ललन पासवान ने सोमवार को हुसैनाबाद थाने में इस संबंध में आवेदन दिया।
उसके पिता के अनुसार, शशि दुबई की अल राशिदिया स्थित जेल में बंद है। शशि की पत्नी सुमित्रा ने अधिकारियों से उसे कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और घर वापस लाने की अपील की है। पलामू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में मिला आवेदन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।