पलानीस्वामी ने अभिनंदन के लिए ‘परम वीर चक्र’ की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मांग की। गौरतलब है कि पाकिस्तान के साथ हुई झड़प के दौरान उन्हें पड़ोसी देश ने पकड़ लिया था , लेकिन बाद में उन्हें स्वदेश भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: केवल साढ़े तीन रुपये देकर किसानों का मजाक बना रहे हैं PM मोदी: राहुल गांधी

गौरतलब है कि अभिनंदन ने 27 फरवरी को पाकिस्तान के साथ हुई हवाई झड़प के दौरान उसके एक एफ - 16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इस क्रम में उनका मिग - 21 बाइसन भी पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का निशाना बन गया था, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शांति पहल के तहत उन्हें रिहा करने की घोषणा की थी और अभिनंदन एक मार्च को स्वदेश लौटे थे। 

प्रमुख खबरें

संवैधानिक अधिकारों के हनन पर Congress आक्रामक, Sapkal ने उठाया सवाल

ब्राजील के खिलाफ हार भूलकर Uruguay से भिड़ेगी भारतीय Football टीम

Steve Jobs Death Anniversary: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमर हो गए Steve Jobs, ऐसे की थी Apple कंपनी की शुरूआत

Congress का आरोप: मुंबई Tilak Bhavan से आदिवासी छात्र और NSUI सदस्य हिरासत में, पुलिस का इनकार