के पलानीस्वामी ने चुनाव अभियान शुरू किया, बोले- मुख्यमंत्री का पद 'भगवान की देन' है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2020

सलेम। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू किया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह ‘भगवान के दिये’ शीर्ष पद पर बैठेंगे। सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद का उपयोग जनता की सेवा के लिए किया है। पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘मैंने कभी मुख्यमंत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था। यह भगवान का दिया हुआ है। मैंने इसका इस्तेमाल जनता की सेवा के लिए किया।’’ 

इसे भी पढ़ें: कमल हासन लोगों का भला नहीं कर सकते, उनका काम परिवारों को बिगाड़ना है: पलानीस्वामी 

उन्होंने कहा कि उनकी ग्रामीण पृष्ठभूमि और एक सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने से उन्हें लोगों की मुश्किलों को समझने और उनका समाधान निकालने में मदद मिली। पलानीस्वामी ने कहा कि कुछ लोगों के मन में सवाल था कि जयललिता के निधन के बाद मेरा शासन जारी रहेगा या नहीं। अब मेरी सरकार ने सफलतापूर्वक चार साल पूरे कर लिये हैं और चुनावी वर्ष की ओर बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann