Delhi में Amit Shah से मिले Palaniswami, Tamil Nadu Election से पहले सेट किया नया सियासी समीकरण

By अंकित सिंह | Jan 08, 2026

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। पलानीस्वामी ने आगामी तमिलनाडु चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एआईएडीएमके) की जीत की संभावना जताई और कहा कि वे गठबंधन के लिए अन्य पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डीएमके के सत्ता में आने के बाद अपराध बहुत बढ़ गया है और उनके शासन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का कोई नामोनिशान नहीं है। जब गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु आए थे, तब मैं उनसे वहां मिल नहीं पाया क्योंकि मेरी वहां सार्वजनिक सभाएं थीं। ओ. पनीरसेल्वम के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है और इस संबंध में अमित शाह ने भी कहा है कि वे पार्टी के निजी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics: DMK का PMK-BJP गठबंधन पर तंज, 'विकल्प नहीं, मजबूरी में साथ आए'

पलानीस्वामी ने घोषणा की कि पट्टाली मक्कल काची एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई है और उन्होंने अन्य पार्टियों के भी गठबंधन में शामिल होने की संभावना जताई। उन्होंने कहा, “पीएमके ने एआईएडीएमके के साथ हाथ मिला लिया है और जल्द ही कई और पार्टियां हमारे साथ जुड़ेंगी। मैं अभी यह बात सार्वजनिक रूप से नहीं कह सकता। सब कुछ तय हो जाने के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा... तमिलनाडु में एआईएडीएमके के नेतृत्व में सरकार बनेगी।” तमिलनाडु में इस साल के पहले छह महीनों में चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

तालिबान सरकार TTP के खिलाफ करे सत्यापन योग्य कार्रवाई, Pakistan ने दी चेतावनी

Sabarimala और Shani Shingnapur समेत 5 प्रसिद्ध मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर हैं कड़े नियम

Pregnancy और Breastfeeding के दौरान भी हो सकता है Breast Cancer, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Glance में L Catterton ने किया निवेश, चार साल बाद जारी किए नए इक्विटी शेयर