उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा

By संजय सक्सेना | Jul 10, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना इलाके में मुहर्रम का चांद दिखने पर निकाले गए जुलूस में कथित तौर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि युवकों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: Muharram का महीना शुरू होते ही Kashmir में इमामबाड़ों की साज-सज्जा की जाने लगी है

पांडेय ने कहा कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 197(2) (संविधान पर अविश्वास) के तहत मुकदमा दर्ज कर बादशाह (20) को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया दूसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। पांडेय ने बताया कि वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब हो, मोहर्रम का महीना मुसलमानों के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि इसी महीने के 10 तारीख, जिसे आशूरा भी कहा जाता है को पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से छोटे नवासे इमाम हुसैन रजी अल्लाहु ताला अन्हु और उनके साथियों को कर्बला की जंग में शहीद कर दिया गया था। पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में मोहर्रम के महीने में जुलूस निकलता है। ऐसे में यूपी के भदोही में चांद नजर आने पर जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में कुछ युवकों की तरफ से फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद प्रशासन एक्टिव हुआ और मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?