जीप की बोनट पर फिलिस्तीनी, कश्मीर में भारतीय सेना के एक्शन की इजरायल ने की कॉपी

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2024

साल 2017 और अप्रैल का महीना तारीख 9 अप्रैल की जब एक व्यक्ति के फोर्सेज की तरफ से जीप के आगे बांधकर घुमाने की तस्वीर ने खूब सुर्खिांयां बटोरी थी। मध्य कश्मीर के बडगांव जिले में भारी पत्थरबाजी से बचने के लिए सुरक्षाबलों ने ये कदम उठाया था। इस पर काफी चर्चा हुई एवं उसके मानवाधिकार पर गहरी चिंता जाहिर की गयी थी। भारतीय सेना की काफी आलोचना भी हुई थी। वहीं कई लोगों ने सेना की इस कार्रवाई को सही भी ठहराया था। क्योंकि अगर वो ऐसा नहीं करते तो शायद पत्थरबाजों को रोकना असंभव हो जाता। वहीं अब इजरायल से भी कुछ ऐसी ही मिलती जुलती तस्वीर सामने आई है, जिसने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

इसे भी पढ़ें: Indian Army Chief: जानें कौन हैं उपेंद्र द्विवेदी? जिन्हें मोदी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वीडियो फुटेज की तारीख और जीप पर बंधे व्यक्ति के पहचान की पुष्टि प्रत्यक्षदर्शियों के साथ इंटरव्यू से की गई। मुजाहिद के परिवार के मुताबिक वो इजरायली सैनिकों की गोलीबारी से घायल हुआ था। परिवार ने कहा कि जब हमने आजमी के लिए एम्बुलेंस का अनुरोध किया तो इजरायली सैनिक उसे अपनी मिलिट्री जीप से बांध कर ले गए। आजमी के चचेरे भाई ने रॉयटर्स को  बताया कि उसे जेनेम्स सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। इजरायली सेना ने न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

प्रमुख खबरें

Punjab Law-Order पर कांग्रेस का हमला, पीड़ितों के घर पहुंचेंगे सचिन पायलट

SIR पर MK Stalin ने की मिलीभगत, TVK नेता आधव अर्जुन का बड़ा आरोप

Delhi में झमाझम बारिश के बीच IMD ने जारी किया Red Alert

Ukraine ने Russia के Ryazan तेल रिफाइनरी पर दागे ड्रोन और मिसाइलें