250 फलस्तीनी कैदियों का भूख हड़ताल, इजराइल ने बना रखा है बंधक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

रामल्ला।इजराइल द्वारा बंधक बनाये गये कम से कम 250 फलस्तीनी कैदियों ने अलग-अलग कोठरियों में रखे जाने के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। चरमपंथी ‘इस्लामिक जिहाद’ संगठन की अगुवाई में भूख हड़ताल ऐसे समय में हो रही है जब पिछले महीने उच्च सुरक्षा वाली एक जेल से छह कैदियों के भाग जाने के बाद इजराइल के हिरासत केंद्रों में तनाव बढ़ गया है। इन छह कैदियों को कुछ सप्ताह के अंदर फिर पकड़ लिया गया था, लेकिन इससे इजराइली अधिकारियों के लिए असहज स्थिति पैदा हो गयी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में अटलांटा के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

पश्चिम एशिया में संघर्ष के सिलसिले में इजराइल ने इस समय 4,600 से अधिक फलस्तीनियों को बंधक बना रखा है। कैदियों में इराजइलियों के खिलाफ जानलेवा हमलों के दोषी चरमपंथियों से लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता तक हैं जिन्होंने प्रदर्शनों में भाग लिया। इनमें इजराइली सैनिकों पर पथराव करने वाले किशोर भी हैं। कैदी खुद को राजनीतिक गुट की तौर पर संगठित रखते हैं और उन्होंने पिछले कुछ सालों में भूख हड़तालों तथा अन्य सामूहिक कार्रवाई के जरिये छूट प्राप्त की हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis