विवादित अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनियों की इजराइल पुलिस के साथ हुई झड़प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

यरूशलम। यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद के परिसर में जुमे के नमाज के बाद फलस्तीनियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी इजराइल पुलिस के साथ छिटपुट झड़प हुई, जिसमें तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इससे पहले अप्रैल और मई में सिलसिलेवार हिंसक झड़पों के बाद पिछले महीने इजराइल और गजा के बीच 11 दिन तक लड़ाई चली थी। अल-अक्सा मस्जिद इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल है जबकि बाइबिल में वर्णित मंदिरों का स्थान होने के चलते यहूदी इसे टेम्पल माउंट कहते हैं। यहां अकसर इजराइली और फलस्तीनियों के बीच हिंसा देखी जाती रही है। इस बार पुलिस ने परिसर में प्रवेश से परहेज किया और ज्यादा धैर्य के साथ काम लेती हुई दिखाई दी।

इसे भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ भाजपा के कोलकाता कार्यालय के बाहर लगे ‘वापस जाओ’ के पोस्टर

मंगलवार को हुई यहूदी अति राष्ट्रवादियों की रैली के जवाब में शुक्रवार की नमाज के बाद सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि यहूदी अति राष्ट्रवादियों की रैली में अरबों तुम्हारी मौत आए और तुम्हारी बस्ती जल जाए जैसे नारे लगाए गए थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार