Maharashtra के Palghar में Chhath Puja पर रोक से भड़के श्रद्धालु, तोड़ा झील का ताला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक झील के किनारे छठ पूजा मनाने पर रोक लगाए जाने के बाद श्रद्धालुओं के एक समूह ने झील के गेट पर लगा ताला तोड़ दिया, इस भीड़ में अधिकतर महिलायें थी। इस आशय का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने रविवार को बताया कि नालासोपारा इलाके में शनिवार शाम हुई इस घटना के संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

चार दिवसीय छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु जलाशयों के किनारे एकत्र होकर अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। अधिकारियों ने गाला नगर इलाके में स्थित नागेला झील में पूजा-पाठ पर रोक लगा दी थी और इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए झील के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया था। पर्व मनाने के लिए वहां पहुंचे श्रद्धालु अचानक प्रवेश द्वार बंद किए जाने से नाराज हो गए।

इसके बाद आक्रोशित महिलाओं के एक समूह ने झील परिसर में प्रवेश करने के लिए ताला तोड़ दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अचोले पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही इस संबंध में कोई मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

क्राइस्टचर्च में New Zealand ने भारतीय Football टीम को मैत्री मैच में 3-0 से हराया

बिना आईडी देखे नाबालिग को दिया कमरा, फिर हुई दरिंदगी! प्रशासन ने अब होमस्टे पर जड़ा ताला

Bay of Bengal में गहराया दबाव, 17 नवंबर तक भीषण Cyclone बनने की चेतावनी

Sonakshi Sinha Morphed Photo: नियमों की अनदेखी पर Court ने आरोपी को किया रिहा