Uttar Pradesh । समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, Pallavi Patel ने छोड़ा गठबंधन, Asaduddin Owaisi के साथ अपना दल (कमेरावादी) ने मिलाया हाथ

By एकता | Mar 31, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अपना दल (कमेरावादी) की डॉ. पल्लवी पटेल ने रविवार को असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM के साथ गठबंधन की घोषणा की। बता दें, इस गठबंधन में प्रेमचंद बिंद की प्रगतिशील मानव समाज पार्टी और राष्ट्रीय उदय पार्टी जैसी अन्य पार्टियां भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं, Meerut से यूपी में PM Modi ने किया चुनावी अभियान का शंखनाद, INDIA Alliance पर भी साधा निशाना

गठबंधन पर पल्लवी पटेल ने कहा, 'पिछड़े, दलित और मुसलमानों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। जो विपक्ष में बैठे हैं वो भी अन्याय के खिलाफ चुप बैठे हैं। पिछड़ा, दलित और मुसलमान के लिए (PDM) मोर्चा जरूरी है। हम और असदुद्दीन ओवैसी जन भावनाओं को समझते हुए पीडीएम न्याय मोर्चा की घोषणा करते हैं।' पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के PDA पर भी तंज कसा।

इसे भी पढ़ें: Loktantra Bachao Rally । रामलीला मैदान में INDIA Alliance का शक्ति प्रदर्शन, केजरीवाल की रिहाई समेत रखीं ये पांच सूत्री मांगें

उन्होंने कहा, 'PDA में 'A' को लेकर कंफ्यूजन था। कभी वो अल्पसंख्यक होता, कभी अगड़ा हो जाता तो कभी All हो जाता था। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हमने 'A' की जगह 'M' को जोड़ा है। 'A' को लेकर वह समाज को गुमराह कर रहे थे, इसलिए 'M' को लाना जरूरी है। पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज को न्याय दिलाने के लिए हम अपने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।'

प्रमुख खबरें

मर्दानगी की दवा लेंगे ट्रंप के सैनिक? खामनेई ने...युद्ध के बीच पेंटागन के ऐलान ने मचाई हलचल

चाबहार का इतना भयंकर बदला, ईरान ने 15 मिनट में 60 फाइटर जेट उड़ाए? हिल गए ट्रंप

Health Tips: Heart Disease और Diabetes का बढ़ रहा रिस्क, ऑफिस में हर घंटे 5-Minute Break है लंबी उम्र का सीक्रेट Formula

FBI के बाद Punjab-Haryana Police का एक्शन, Angola में दबोचे 2 Gangster