Lok Sabha Elections 2024: ओवैसी से हाथ मिलकार भी पल्लवी खड़ी हैं खाली हाथ

By अजय कुमार | Apr 22, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल द्वारा असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाने के बाद भी पल्लवी की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। ओवैसी के साथ मिलकर बनाए गए पीडीएम (पिछड़ा दलित मुस्लिम) न्याय मोर्चा को पहली चोट तब लगी जब ओवैसी ने प्रदेश में अपने सिंबल पर प्रत्याशी खड़े करने से इनकार कर दिया। ऐसा इसलिये हुआ क्योंकि ओवैसी अपने संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में ही बुरी तरह से घिर गये हैं। भाजपा प्रत्याशी उन्हें हैदराबाद में कड़ी चुनौती दे रही हैं, जिसके चलते ओवैसी के चुनाव हारने तक की चर्चा चल रही है। अपना दल कमेरावादी को दूसरी ‘चोट’ चुनाव चिह्न को लेकर लगी है। चुनाव आयोग ने अपना दल कमेरावादी द्वारा योगदान रिपोर्ट व वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा न देने के कारण उसका चुनाव चिह्न ‘लिफाफा‘ आवंटित नहीं किया है। पार्टी चुनाव चिह्न आवंटित करने के लिए हाई कोर्ट गई, किंतु वहां उसकी याचिका खारिज हो गई। 

इसे भी पढ़ें: कोई भी पश्चिम बंगाल में CAA को लागू होने से नहीं रोक सकता : Rajnath Singh

इन झटकों के बीच पीडीएम न्याय मोर्चा ने सात और प्रत्याशियों की दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी। संसदीय सीट उन्नाव से धनीराम पाल, कन्नौज से डॉ. दानिश अली, कानपुर नगर से राम आसरे पाल, गाजीपुर में सूबेदार बिंद, घोसी से प्रेमचन्द्र, सीतापुर से मो. काशिफ अंसारी व इलाहाबाद (प्रयागराज) से हंसराज कोल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad में Yogi Adityanath ने 1000 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Inox Wind को IOC से मिला 755 करोड़ रुपये का बड़ा Wind Energy प्रोजेक्ट

Satyendra Jain को ACB मामले में मिली बड़ी राहत, Delhi Court ने दी Bail

क्या है आर्टिकल 142 जिससे SC ने एक झटके में रद्द कर दीं छात्रों पर दर्ज FIR? अयोध्या केस में भी हुआ था इस्तेमाल