अब पैन कार्ड नहीं बना पाएगी अलंकित लिमिटेड, NSDL ई-गवर्नेंस ने खत्म की पार्टनरशिप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नयी दिल्ली। एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शुक्रवार को कहा कि उसने अलंकित लिमिटेड के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है। अलंकित अब से एनएसडीएल की सेवाएं नहीं दे पाएगी। अलंकित, एनएसडील की सेवाओं के सुविधा केंद्र के तौर पर काम करने वाली कंपनी है। इसके तहत वह पैन कार्ड बनाने, स्रोत पर कर कटौती और कर संग्रह के ई-विवरण इत्यादि देने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें: आईबीबीआई के प्रमुख ने कहा, दिवाला कानून में संशोधन से कंपनियों को राहत मिलेगी

एनएसडीएल ने एक बयान में कहा कि अलंकित के साथ साझेदारी पैन आवेदन शुल्क को उसे नहीं भेजने के चलते समाप्त कर रही है। हालांकि, अलंकित लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा कि अलंकित ने एनएसडीएल के खिलाफ मध्यस्थता मामला शुरू किया था। इस संबंध में उसने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अब यह मामला मध्यस्थता अदालत में है और अलंकित को एनएसडीएल के पास लंबे समय से पड़े बकाया का भुगतान चाहिए।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती