RD Burman Birth Anniversary: सुरों के सरताज थे पंचम दा, बॉलीवुड को दिए कई बेहतरीन गानें

By अनन्या मिश्रा | Jun 27, 2025

आज ही के दिन यानी की 27 जून को महान संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ था। आज भले ही आरडी बर्मन हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा कंपोज किए गए गाने लोग आज भी सुनना और गुनगुनाना पसंद करते हैं। आरडी बर्मन ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गानों से नवाजा है। आरडी बर्मन को इंडस्ट्री के लोग प्यार से पंचम दा भी कहते थे। हालांकि इस नाम के पड़ने के पीछे भी एक कहानी है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आरडी बर्मन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने की इच्छा रखते थे किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन, जानिए कैसे हुई थी मौत

जन्म और परिवार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 27 जून 1939 में राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम सचिन देव बर्मन था, जोकि बॉलीवुड के महान संगीतकारों में गिना जाता था। वहीं आरडी बर्मन ने भी अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। उनको बचपन से ही संगीत का शौक था। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 9 साल की उम्र में पंचम दा ने अपना पहला गाना कंपोज किया था। साल 1956 में उनके पिता सचिन देव बर्मन ने फिल्म फंटूश में इस गाने का इस्तेमाल किया था।

पहली शादी

आरडी बर्मन की पहली शादी रीता पटेल से हुई थी। वह आरडी बर्मन की फैन थीं। कहा जाता है कि रीता पटेल ने अपने दोस्त से शर्त लगाई थी कि वह राहुल के साथ डेट पर जाकर रहेंगी। वहीं रीता ने ऐसा कर दिखाया। साल 1966 में दोनों की शादी हो गई, लेकिन साल 1971 में रीता और आरडी बर्मन का तलाक हो गया।

फिल्मी है लव स्टोरी

साल 1956 में पंचम दा और आशा भोसले की मुलाकात हुई थी। इस समय आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी थीं। वहीं पंचम दा ने फिल्म तीसरी मंजिल के लिए आशा जी से संपर्क किया। यह वह समय था जब आरडी बर्मन का पहली पत्नी रीता पटेल से तलाक हुआ था। वहीं उधर आशा भोसले भी अपने पति से अलग हो चुकी थीं। पंचम दा और आशा भोसले ने साथ मिलकर कई गाने बनाएं।

इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन पंचम दा की मां ने इस रिश्ते का विरोध किया। जिस कारण आरडी बर्मन को शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि उन्होंने आशा भोंसले से शादी मां के रहते ही की थी। लेकिन उनकी मां इस समय तक किसी को पहचान नहीं पाती थीं।

गाना कॉपी करने का आरोप

एक समय ऐसा भी आया जब आरडी बर्मन पर धुनें कॉपी करने का आरोप लगा था। लेकिन उन्होंने कई बार ऐसा फिल्म मेकर के दबाव में आकर दिया। उन्होंने चुरा लिया है तुमने, ओ मेरे दिल के चैन, क्या हुआ तेरा वादा, महबूबा, गिली गिली अक्खा, हमने तुमको देखा जैसे कई सुपरहिट गाने बनाए। पंचम दा ने अपने करियर के दौरान करीब 300 फिल्मों में संगीत देने का काम किया है।

मृत्यु

साल 1985 के बाद से आरडी बर्मन के करियर में ढलान का दौर शुरू हो गया। वहीं 04 जनवरी 1994 को दिल की बीमारी के कारण आरडी बर्मन का निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

NASA का Artemis II मूनशिप चांद की परिक्रमा कर सुरक्षित घर लौटा, अंतरिक्ष की गहराइयों का बना गवाह

Rain in Delhi-NCR | दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Iran US War Updates | Donald Trump की नई चाल: होर्मुज़ जलडमरूमध्य की लंबी घेराबंदी कर ईरान को आर्थिक रूप से तोड़ने की रणनीति

Election Commission Action: IPS अजय पाल शर्मा और TMC के बीच टकराव, चुनाव आयोग ने फलता के BDO का किया तबादला