Shiva Puja: शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाने से दूर होते हैं मन के विकार, मिलती है आध्यात्मिक उन्नति

By अनन्या मिश्रा | Aug 26, 2025

शिवलिंग भगवान शिव का निराकार स्वरूप माना जाता है। शिवलिंग की पूजा करने से मन को शांति मिलती है और आध्यात्मिक उन्नति होती है। शिवलिंग की पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी कृपा बरसाते हैं। वैसे तो रोजाना भगवान शिव की पूजा करना जातक को उन्नति की ओर ले जाता है। वहीं सावन, सावन सोमवार और प्रदोष व्रत आदि तिथियों पर शिवलिंग का पूजन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

इसे भी पढ़ें: Lord Ganesha: विघ्नहर्ता गणेश को ऐसे चढ़ाएं बेलपत्र, मिलेगा रिद्धि-सिद्धि का वरदान

पंचामृत अर्पित करने के लाभ

दूध और दही पंचामृत की प्रमुख सामग्रियां हैं, जोकि ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा से संबंधित मानी जाती है। ज्योतिष में चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाने से मन शांत होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। पंचामृत चढ़ाने से नकारात्मक विचार और भावनाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है। इससे जीवन में सकारात्मकता महसूस होती है।

पंचामृत में घी का भी इस्तेमाल किया जाता है, जोकि शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। शुक्र ग्रह को धन, वैभव और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शिवलिंग पर घी युक्त पंचामृत चढ़ाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। व्यापार और करियर में सफलता मिलती है और आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है।

पंचामृत में शहद भी शामिल किया जाता है, जोकि स्वास्थ्य और दीर्घायु का प्रतीक है। शहद का संबंध सूर्य से माना जाता है, जोकि जीवन शक्ति और आरोग्य का प्रतीक होता है। शिवलिंग पर शहद युक्त पंचामृत चढ़ाने से जातक को रोगों से मुक्ति मिलती है और स्वस्थ जीवन जीता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

पंचामृत में शक्कर या मिश्री को भी शामिल किया जाता है। जोकि रिश्ते में मिठास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। ज्योतिष में शक्कर का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शिवलिंग पर शक्कर युक्त पंचामृत चढ़ाने से पारिवारिक संबंधों में मधुरता आती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।

बता दें कि पंचामृत की हर सामग्री अपनी विशेष ऊर्जा और महत्व रखती है। इन पांचों के मिश्रण से एक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जोकि शक्तिशाली मानी जाती है। शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। यह जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति दिलाने और मोक्ष की प्राप्ति में भी सहायक होते हैं। जिससे जातक आध्यात्मिक उन्नति की ओर बढ़ता है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद