Panchayat 3 | जीतेंद्र कुमार की सैलरी का खुलासा? नीना गुप्ता से भी ज्यादा है सचिव जी की फीस, जानें शो से कितना कमाया?

By रेनू तिवारी | May 28, 2024

पंचायत सीज़न 3 मंगलवार, 28 मई को रिलीज़ हुआ। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो सीरीज़ के सितारे- जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सांविका और चंदन रॉय को एक और मज़ेदार सीज़न के लिए वापस आये है। जहां सीरीज को मिली-जुली समीक्षा मिल रही है, वहीं एक रिपोर्ट में शो के लिए कलाकारों की फीस का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू अमेज़न प्राइम वीडियो के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं। दावा किया जा रहा है कि नीना गुप्ता शो की दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली स्टार हैं।

इसे भी पढ़ें: Biwi No. 1 के 25 साल पूरे, जानें सलमान खान-करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें!

इस सीजन के तीसरे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार रघुबीर यादव बताए जा रहे हैं। प्रधान जी उर्फ ​​मंजू देवी के पति की भूमिका को दोहराते हुए, उन्हें कथित तौर पर इस सीज़न में प्रति एपिसोड 40,000 रुपये यानी 3,20,000 रुपये का भुगतान किया गया है। नए सीज़न में विकास जी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय ने प्रति एपिसोड 20,000 रुपये चार्ज किए।

नए सीज़न की शुरुआत सीज़न 2 के समापन समारोह से होती है। अब स्थानांतरित सचिव जी (जितेंद्र कुमार द्वारा अभिनीत) अपनी कैट की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए हैं, लेकिन मानसिक रूप से फुलेरा के बारे में सोच रहे हैं। दूसरी ओर, हम उनकी जगह लेने वाले नये पंचायत सचिव से मिलते हैं। नया सीज़न नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आता है।

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks