सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें पंचायत प्रतिनिधि: मुख्यमंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 09, 2022

शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आम आदमी को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया है। वह  एक संस्था द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ हिमाचल वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में शिमला, सोलन और सिरमौर जिला की 429 पंचायतों की महिला प्रधानों और विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली महिलाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास करने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को देय राशि का चरणबद्ध तथा नियमित रूप से भुगतान: बिक्रम सिंह

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और अपने दायित्वों के निर्वहन मंे सक्रियता सराहनीय है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं के समग्र विकास और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए अनेक नवोन्मेषी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने की सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मण्डी के समापन समारोह की अध्यक्षता

वेबिनार के आयोजक अक्षय वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर, रशिम धर सूद, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, वरिष्ठ अधिकारी नीरज चांदला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी

Budget से पहले पूंजी बाजार प्रतिनिधियों की मांग, Capital Gains Tax और STT घटाए सरकार

Jagdish Chandra Bose के आवास Shanti Bhawan की दुर्दशा पर Jharkhand High Court सख्त