Jitendra Kumar की Panchayat 5 OTT Streaming कब होगी? निर्देशक ने रिलीज टाइमलाइन का किया खुलासा

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 06, 2026

ओटीटी लवर्स हमेशा किसी न किसी वेब सीरीज या फिर फिल्मों की रिलीज के लिए इंतजार जरुर रहता है। मनोरंजन के मामले में भारत में सबसे ज्यादा इस लोकप्रिय वेब सीरीज को पसंद किया गया है। 'पंचायत' वेब सीरीज हर किसी की फेवरेट है, इसको ऑडियांस द्वारा काफी पंसद भी किया गया है। हर कोई इसके सीजन का इंतजार करता रहता है। 

पंचायत 5 की रिलीज डेट आई सामने

इस दौरान पंचायत 5 की रिलीज डेट को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, पहले जानकारी आई थी इसका सीजन बीते जून और जुलाई में स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। जितेंद्र कुमार स्टारर इस सीरीज में गांव के परिवेश को बखूबी से दिखाया गया है। इस दौरान, पंचायत के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने खुद पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर मुख्य जानकारी सामने आई है।

इंडिया टुडे के लेटेस्ट इंटरव्यू में दीपक ने बताया है कि- अभी एडिटिंग का काम चल रहा है। रिलीज की सही तारीख अभी तय नहीं की गई है। अक्तूबर या नवंबर के आसपास हो सकता है। इस सीजन में सभी की जिंदगी आगे बढ़ेगी।

उन्होंने आगे बताया कि, चुनाव खत्म हो चुके हैं, प्रधान जी हार गए हैं। लेकिन कहानी में यह दिखाया जाएगा कि उसके बाद उनकी जिंदगी कैसे आगे बढ़ती हैं और दूसरे किरदारों की जिंदगी में क्या बदलाव आता है। चुनाव हारने के बाद गांव प्रधान कैसे घूमते हैं, वे क्या करते हैं। 

प्रमुख खबरें

सुबह के Breakfast टेंशन को कहें बाय: Bread से 5 मिनट में बनाएं 3 स्वादिष्ट Dishes

Vaginal Irritation Causes: आपकी Diet में छिपे हैं इंफेक्शन के ट्रिगर्स, ऐसे करें बचाव

ISRO के निजीकरण प्रस्ताव पर कर्मचारी संगठनों ने V Narayanan से मांगा स्पष्टीकरण

Satya Niketan Building Collapse: मलबे में जिंदगी की तलाश के बीच सियासत गर्म, हादसे पर BJP और AAP भिड़े