पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 25, 2021

शिमला ।  भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में पुष्पांजलि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्या, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पार्षद किरण बावा उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें: शिमला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनके आदर्शो को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 'एकात्म मानववाद व अंत्योदय' के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सभी कार्यकर्ताओं की ओर से शत् शत् नमन।उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है। 

 

इसे भी पढ़ें: ज्वालामुखी में अशिवन नवरात्र मेला के दौरान लंगर भंडारे पर प्रतिबंध, कोविड प्रोटोकाल में होंगे दर्शन

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान में हुआ था। वे हिंदी और अंग्रेजी के अच्छे जानकार और लेखक थे।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA