इतने प्रसिद्ध होने के बावजूद अति विनम्र थे पंडित शिवकुमार शर्मा: अमिताभ बच्चन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

मुंबई। सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने महान संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। वैश्विक स्तर पर संतूर को प्रसिद्धि दिलाने वाले प्रख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ 83 वर्षीय शर्मा का मंगलवार की सुबह यहां उनके पाली हिल स्थित आवास पर हृदयाघात से निधन हो गया। अमिताभ ने उनकी स्मृति में लिखा, ‘‘कश्मीर घाटी के विशेष वाद्य यंत्र संतूर का वादन करने वाले पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने मेरे लिए और अन्य कई लोगों के लिए फिल्म का संगीत तैयार किया।’’

इसे भी पढ़ें: 5 साल में 326 मामले और केवल छह दोषी, जानें राजद्रोह का मामला दर्ज करने में किस राज्य के CM हैं सबसे आगे?

फिल्मों के लिए उनका संगीत ‘सिलसिला’ से शुरू होकर शाहरुख अभिनीत ‘डर’ तक चला। शर्मा की पार्थिव देह को बुधवार को जूहू स्थित अभिजीत सहकारी आवास समिति में ‘अंतिम दर्शन’ के लिए लाया गया जहां अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, चौरसिया, गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी, संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित तथा गायिका इला अरुण आदि लोग पहुंचे। शर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार की शाम को विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाहगृह में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार