पंड्या और राहुल को राहत, प्रशासकों की समिति ने निलंबन हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

नयी दिल्ली। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन गुरुवार को तुरंत प्रभाव से हटा दिया। इन दोनों को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के कारण निलंबित कर दिया गया था और उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश बुलाया गया था। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि 25 साल के पंड्या अब जल्द से जल्द न्यूजीलैंड दौरे पर गयी टीम से जुड़ सकते है जबकि राहुल घरेलू क्रिकेट या भारत ए की तरफ से इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ खेल सकते हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी सीओए के बयान में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त फैसला न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा की सहमति से लिया गया है। इसे देखते हुए 11 जनवरी के निलंबन आदेशों को लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा फैसला लिये जाने तक तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गेंदबाजी के दौरान कुलदीप को खलती है चहल की कमी

सीओए ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित करने का फैसला ‘‘बीसीसीआई के संविधान के नियम 46 के तहत लिया गया जो कि खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है।’’ खिलाड़ियों पर से निलंबन हटाने के लिये बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी के खन्ना ने पहल की थी। उनका मानना था कि जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाया जाना चाहिए। खन्ना ने असल में बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाने से इन्कार कर दिया था जिसकी 14 मान्यता प्राप्त इकाइयों ने मांग की थी। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने भी कहा था कि यह आगे बढ़ने का समय है क्योंकि दोनों ने अपनी गलतियों से सबक लिया होगा। यह विवादास्पद साक्षात्कार करने वाले करण जौहर ने भी इन दोनों का निलंबन हटाने का आग्रह किया था। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal