UP में दहशत का माहौल, कब तक झूठ का सहारा लेंगे योगी आदित्यनाथ: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की घटना को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि राज्य में दहशत का माहौल है लेकिन विफल सरकार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कब तक झूठ का सहारा लेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है।अपराधियों को जो मन करता है वो करते हैं। भाजपा सरकार अपराध को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम है। 

प्रियंका ने प्रयागराज की घटना का हवाला देते हुए कहा कि अपराधियों ने सोराँव में विजयशंकर तिवारी जी के पूरे परिवार की हत्या कर दी। एकदम दहशत का माहौल है।कुछ दिनों पहले मुजफ्फरनगर में भजन गायक अजय पाठक जी के पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने सवाल किया कि विफल सरकार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्री कब तक झूठ का सहारा लेंगे?

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान