पनीरसेल्वम ने नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

चेन्नई। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को मंगलवार को बधाई दी। पनीरसेल्वम ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय जे पी नड्डा जी, मैं भाजपा के पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर आपको अन्नाद्रमुक पार्टी की ओर से हार्दिक बधाई देता हूं।’’

 इसे भी पढ़ें: केंद्र ही नहीं, राज्यों में भी विपक्ष का सफाया होता चला जा रहा है

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि आपके दक्ष नेतृत्व में भाजपा आगामी दिनों में नई ऊंचाइयां छुएगी।’’ नड्डा को भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में सोमवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।