Lifetime Panipuri offer| नागपुर में पानीपुरी वेंडर ने दिया शानदार ऑफर, 99 हजार रुपये देकर जिंदगी भर खाओ

By रितिका कमठान | Feb 15, 2025

गोलपप्पे, पानीपुरी, पानी के बताशे ये सभी एक ही डिश के अलग अलग नाम हैं, जो देश के अलग अलग इलाकों में मिलती है। इसी बीच महाराष्ट्र के नागपुर में एक पानी पुरी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति ने लाइफटाइम ऑफर दिया है जो पानीपुरी के चाहने वालों के लिए काफी अच्छा है।

दुकानदार ने इतनी अधिक राशि ना दे सकने वालों के लिए छोटे प्लान भी घोषित किए है। अगर कोई ग्राहक इतने अधिक समय के लिए पानी पुरी का कॉन्ट्रेक्ट नहीं करना चाहता है तो वो वीकली, मंथली या एनुअल ऑफर भी ले सकता है। इसके लिए भी ग्राहकों को वन टाइम राशि का भुगतान किया जाएगा। 

दुकानदार का कहना है कि अगर किसी ग्राहक को पूरे सप्ताह फ्री में पेट भरकर पानीपुरी खानी है तो उसे मात्र 600 रुपये का भुगतान करना होगा। पूरे महीने पानी पुरी खाने वालों को पांच हजार रुपये देने होंगे और फिर वो कितनी भी पानीपुरी खा सकते है। सोशल मीडिया पर दुकानदार का ये ऑफर काफी वायरल हो रहा है।

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही