By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021
मुंबई। जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख ‘फॉलोअर्स’ हो गये हैं। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। अपनी विचित्र देसी शैली में अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के साथ एक आभासी (डिजिटल) पार्टी भी की और अपने प्रशंसकों को उनकी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एक गिलास पानी पीने के लिए कहा।
पिछले वर्ष अभिनेता की ‘‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’’, ‘‘लूडो’’, ‘‘शकीला’’, ‘‘मिर्जापुर 2’’ और ‘‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड डोर’’ जैसी फिल्में और शो रिलीज हुए थे।
वर्ष 2021 की शुरूआत भी उनके लिए अच्छी हुई है और सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘‘कागज’’ रिलीज हुई है जिसमें अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई है।