SBI Funds Management IPO Listing: बाजार में शानदार शुरुआत, निवेशकों को मिला करीब 9% का तगड़ा Return

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2026

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का शेयर अपने निर्गम मूल्य 574 रुपये के मुकाबले करीब सात प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 610 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 6.27 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 8.85 प्रतिशत चढ़कर 624.80 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर ने 613.30 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 6.84 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था। मौजूदा शेयरधारक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अमुंडी ने 17.09 करोड़ तक शेयर की बिक्री पेशकश की। वर्ष 1987 में स्थापित एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, 31 मार्च 2026 तक तिमाही औसत प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (क्यूएएयूएम) के आधार पर भारत की सबसे बड़ी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी है। म्यूचुअल फंड के तहत उसकी 12.51 लाख करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां हैं और उसकी बाजार हिस्सेदारी 15.3 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा