भाजपा के लिए अहम होते हैं पन्ना प्रमुख, जानें क्या होती है उनकी भूमिका

By अंकित सिंह | Aug 16, 2021

अगले साल उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें से चार राज्य भाजपा शासित है। ऐसे में पार्टी के लिए यहां दोबारा सत्ता में वापसी करना बड़ी चुनौती है। हालांकि इन सबके बीच भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावी राज्यों में भाजपा के नेता अलग अलग पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करते हैं। भाजपा के लिए चुनावी रणनीति में पन्ना प्रमुख काफी अहम भूमिका निभाते हैं। यह वह लोग होते हैं जो वोटर को बूथ तक लाते हैं और पार्टी के लिए प्रेरित करते हैं। आपको बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने है।

इसे भी पढ़ें: अटल जी को श्रद्धासुमन करते पोस्टरों से पटा लखनऊ, योगी बोले- उनके आर्दशों को हमें आत्मसात करना चाहिए

पन्ना प्रमुख की भूमिका निभाने वाला पार्टी प्रत्याशी और संगठन से लगातार संपर्क रहता है। इलेक्शन वाले दिन पन्ना प्रमुख ही तमाम 30 वोटर को फोन कर या फिर किसी तरह से संपर्क करता है और उन्हें इस बात का ध्यान दिलाता है कि उन्हें वोट करने जाना है। पन्ना प्रमुख समय के अनुसार से अपने लिस्ट को अपडेट भी करता है। पन्ना प्रमुख के जरिए भाजपा की कोशिश होती है कि वह सभी वोटर तक पहुंच सके। भाजपा के नेता पर लगातार दावा करते हैं कि उनकी रणनीति का सबसे बड़ा हिस्सा बनना प्रमुख होते हैं जिनके जरिए वह वोटर तक पहुंच सकते सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील