AIADMK से निष्कासन के बाद आया पनीरसेल्वम का बयान, बोले- यह वैध नहीं, इसे कोर्ट में देंगे चुनौती

By अंकित सिंह | Jul 11, 2022

अन्नाद्रमुक ने आम परिषद की बैठक में सोमवार को बागी नेता ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और कोषाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से ई पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम गुट आमने-सामने था। आज पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक का सर्वे सर्वा चुन लिया गया। जबकि पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अब इसी को लेकर परिश्रम कभी बयान सामने आया है। पनीरसेल्वम ने कहा कि जनरल काउंसिल का मुझे निष्कासित करना वैध नहीं है। हम कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्हें मुझे हटाने का अधिकार नहीं।  

इसे भी पढ़ें: अन्नाद्रमुक के चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज

ई पलानीस्वामी ने कहा कि हमने पार्टी मुख्यालय के लिए सुरक्षा मांगी थी। हमारी शिकायत के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। आज, सीएम एमके स्टालिन और ओपीएस ने मिलकर अन्नाद्रमुक (कार्यालय) को नष्ट करने की योजना बनाई। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अन्नाद्रमुक ने आरोप लगाया कि पन्नीरस्वामी ने व्यक्तिगत हितों के लिए काम किया। पार्टी ने उनके समर्थकों आर वैथिलिंगम और पी एच मनोज पंडियन को भी निष्कासित किया। दोनों ही विधायक हैं। साथ ही पूर्व विधायक जेसीडी प्रभाकर को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Arijit Singh Concert In India | म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने पर इंडिया टूर 2027 का ऐलान, 9 शहरों के स्टेडियमों में मचायेगा धूम

Maruti Alto K10 बनी बजट कार खरीदारों की पसंद, 3.70 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Black Sea में कमर्शियल जहाज पर हमला, 2 की मौत, Romania में घायल भारतीय का इलाज जारी

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: 5 वामपंथी छात्र संगठन 10 अक्टूबर को Delhi में करेंगे प्रदर्शन