NSA डोभाल के खिलाफ पन्नू ने दर्ज कराया केस, US कोर्ट ने जारी किया भारत सरकार को समन

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

कनाडा के खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।  इस मामले में अमेरिकी अदालत ने भारतीय सरकार को सम्मन भेजा है। सीबीसी न्यूज़ के अनुसार, भारत सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अन्य के खिलाफ़ एक अमेरिकी संघीय जिला अदालत में दीवानी मुकदमा दायर किया गया है। खालिस्तानी अलगावादी की तरफ से भारतीय अधिकारियों के खिलाफ़ कथित हत्या के प्रयास के लिए हर्जाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि इस कथित हत्या के प्रयास को अमेरिका ने 2023 में विफल कर दिया था। मुकदमे में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत में भारत की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक समूह सिख फॉर जस्टिस के महाधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोप अदालत में साबित नहीं हुए हैं और वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

इसे भी पढ़ें: उनके दिल में खिलाड़ियों के लिए प्यार नहीं... विनेश फोगाट ने PM Modi और बृजभूषण शरण सिंह पर साधा निशाना

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2023 में संसद को बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी ने हत्या को भारत सरकार से जोड़ा है, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया। भारत ने निज्जर और पन्नुन दोनों मामलों में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और कनाडाई प्रधानमंत्री के आरोपों को बेतुका बताया। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन