Rahul Gandhi की सिखों को लेकर की गई टिप्पणी से खुश हुआ पन्नू, कहा- खालिस्तानी स्टेट की मांग को समर्थन जैसा

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2024

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत में एक सिख को पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति होगी या नहीं, इस पर की गई 'साहसिक टिप्पणी एक अलग खालिस्तानी राज्य की मांग को उचित ठहराती है। र्जीनिया के हेरंडन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी। एक सिख को कड़ा पहनने या गुरुद्वारा जाने की लड़ाई है, यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं है, बल्कि सभी धर्मों के लिए है। पन्नुन ने कहा कि भारत में सिखों के अस्तित्व के खतरे पर गांधी का बयान न केवल साहसिक और अग्रणी है, बल्कि 1947 के बाद से भारत में लगातार शासन के तहत सिखों को जो सामना करना पड़ रहा है, उसके तथ्यात्मक इतिहास पर भी दृढ़ता से आधारित है।

इसे भी पढ़ें: Tejashwi ने राहुल का समर्थन किया, कहा- जो लोग 400 पार का दावा करते थे, वे 240 पर सिमट गए

1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए पुरी ने कहा अगर हमारे इतिहास में एक समय ऐसा रहा है जब एक समुदाय के रूप में हमने चिंता, असुरक्षा की भावना और अस्तित्व पर खतरा महसूस किया है, तो यह वह समय था जब राहुल गांधी का परिवार अंदर था। 

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

Karnataka: Dalit Funds Scam पर सियासी संग्राम तेज, BJP का Nagendra के इस्तीफे तक धरना

Odisha Vigilance का एक्शन: 3 करोड़ के गबन आरोपी राजस्व कर्मी के ठिकानों पर छापे