हर मैच के आखिरी चार ओवर में पंत को बल्लेबाजी करनी होगी: पोंटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

कोलकाता। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत के लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने से चिंतित नहीं है और उनका मानना है कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को पूरी आजादी के साथ खेलना चाहिये।

इसे भी पढ़ें: कैप्टन कूल ने खोया आपा, चेन्नई ने रायल्स को चार विकेट से हराया

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वह पूरी आजादी से खेले और उसके दिमाग में कुछ और नहीं रहे। वह बस हर गेंद को पीटने की कोशिश करे।’’ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 27 गेंद में 78 रन बनाये लेकिन उसके बाद से वह फार्म के लिये जूझ रहा है। पंत ने कहा ,‘‘हम बस इतना चाहते हैं कि वह पारी के आखिरी चार ओवर खेले। अभी तक जो मैच हम हारे, उसमें हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से कोई पारी के आखिर तक नहीं टिक सका था।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह