'वर्ल्ड कप हीरो' फुटबॉलर पापा बाउबा का 42 वर्ष के उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2020

वाशिंगटन। विश्व कप इतिहास में सबसे बड़े उलटफेर से एक में गोल करने वाले सेनेगल के लंबी कद काठी के मिडफील्डर पापा बौबा डियोप का निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने रविवार को कहा, ‘‘फीफा सेनेगल के महान पापा बौबा डियोप के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी है। ’’ जापान और दक्षिण कोरिया में हुए 2002 विश्व कप के शुरूआती मैच में डियोप के गोल की मदद से सेनेगल ने गत चैम्पियन फ्रांस को 1-0 से शिकस्त देकर उलटफेर किया था।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त