पापा, रुकवा दीजिए हिंदुओं पर अत्याचार, बांग्लादेश हिंसा पर उद्धव ने पीएम मोदी को लेकर ये क्या कह दिया?

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2024

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार रोकने की चुनौती दी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री यूक्रेन में युद्ध रोक सकते हैं, वह निश्चित रूप से भारत के पड़ोसी देश में ऐसा कर सकते हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन में युद्ध रोक सकते हैं, तो उन्हें बांग्लादेश में भी इसी तरह के कदम उठाने चाहिए और वहां के हिंदुओं को बचाना चाहिए। ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रोक सकते हैं, तो पापा को भी इस युद्ध को रोकने के लिए कहें। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव के दिल्ली दौरे को लेकर संजय निरुपम ने साधा निशाना, कहा- व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों को रजाकर्स कहा जाता है। इसी तरह, उन्होंने दावा किया कि भारत में प्रदर्शनकारी किसानों को आतंकवादी कहा गया। राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने आए किसानों को आतंकवादी कहा गया. बांग्लादेश की ये स्थिति हर किसी के लिए चेतावनी है. किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह भगवान से ऊपर है। हम सभी इंसान हैं।  

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान